Breaking News: शराब का तांडव, 9 लोगों की मौत

Published On

छपरा (एजेंसी)। बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि डोइला गांव में कथित जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में कुणाल सिंह, अमित रंजन, संजय कुमार सिंह, हरेंद्र राम, भरत साह, मोहम्मद नसीर, विजेंद्र राय, लाल कुमार यादव और मुकेश शर्मा शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि शव‌ों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में और जानकारी मिल सकेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts