शिक्षा और रोजगार
मानसिक रूप से दिव्यांग को केसरीसिंहपुर की साध-संगत ने परिजनों से मिलवाया
केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की चलाई गयी मानवता भलाई की मुहीम के तहत केसरीसिंहपुर ब्लॉक के सेवादारो द्वारा गांव-शहर में घूम रहे मंदबुद्धि लोगों का इलाज करवाकर उनके घर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी किया हुआ है। मानवता भलाई के कार्य करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी दिन रात की बिना परवाह किये हरदम तैयार है। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बनाई गयी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफैयर फोर्स विंग के योद्धा इन कार्यो को बखूबी निष्ठापूर्वक कर रहे है।
इसी के चलते स्थानीय ब्लॉक केसरीसिंहपुर के सेवादार भी इन कार्यो के लिए दिन रात एक कर रहे है। पूर्व 101 अधेड़ व बिछुड़े लोगों को अपने परिवार से मिला चुके है व संयुक्त टीम का यह 102वां प्रयास था जिसमे वह सफल हुए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक व्यक्ति हैड कांस्टेबल रमेश कुमार को दिखाई दिया। रमेश कुमार उसको केसरीसिंहपुर थाने में लाए और उन्होंने इस व्यक्ति को शाह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर फोर्स विंग के जुम्मेवार भाई राजेंद्र कुमार इन्सां के पास पहुंचाया। राजेंद्र इन्सां ने अपनी पहचान वह अन्य सूत्रों से सुराग निकाला तो उसकी पहचान ललकू कुमार पिता छेड़ीसदा निवासी गांव कनरिया,वार्ड न 4, तहसील बेलवारा, सहरसा, बिहार से हुई। घर का पता लगाकर उनके नजदीकी थाने को सूचना दी गई। आज उनके पिता छेड़ीसदा व चचेरा भाई सोतार सदा उन्हें लेने केसरीसिंहपुर पहुंचे।
अपने पुत्र को एक महीना बाद देख पिता की आखें नम हो गयी। भाई सोतार सदा व छेड़ी सदा पिता ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया की मानसिक परेशानी के कारण यह घर से चला गया। हमें उम्मीद नहीं थी कि कभी अपने पुत्र का चेहरा दोबारा देख सकेंगे। परंतु आपकी वजह से हमारे परिवार का सदस्य हमे वापिस मिल पाया। कानूनी प्रक्रिया के बाद ललकू कुमार को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया। सरकारी परमिशन के बाद उनहे रवाना किया गया। प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनुयायियों की मानवता कार्यो की प्रशंसा की। राजेंद्र इन्सां सहित इस मानवता भलाई के कार्य में सचिन इन्सां, तरुण इन्सां, पूर्ण इन्सां व बहनें सरोज इन्सां, सुजान, सीमा इन्सां का भरपूर सहयोग रहा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।