पीरागढ़ी में भीषण आग, दमकलकर्मियों सहित कई फंसे

Published On

विस्फोट में कारखाने की इमारत ढही | Fire

नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। देश की राजधानी दिल्ली आग जनित हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को पीरा गढ़ी क्षेत्र की एक बैटरियों की फैक्टरी में भीषण आग (Fire) लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां राहत एवं बचाव के लिए मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक विस्फोट भी हुआ। विस्फोट के चलते कारखाने की इमारत ढह गई।

हादसे में दमकल कर्मियों सहित कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। दिल्ली अग्नि शमन सेवा के डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब पीरागढ़ी के उद्योग विहार की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान दिल्ली एक ब्लास्ट हुआ और इमारत गिर गई। इसमें फायरकर्मियों समेत कई लोग इसमें फंस गए। वहीं एडिशनल डीसीपी बाहरी दिल्ली राजेंद्र सागर ने बताया कि इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए, जिनमें 13 दमकल कर्मी हैं।

  • सुबह 4: 23 मिनट पर लगी बैटरियों की फैक्टरी में आग
  • विस्फोट के बाद इमारत गिरी
  • हादसे पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया दु:ख
  • अग्निशमन कर्मी बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे

आग में कब-कब झुलसी दिल्ली

  • 13 जून 1997 : उपहार सिनेमा में ‘बॉर्डर’ फिल्म देखते वक्त आग लगने से 59 लोगों की जान चली गई।
  • 20 नवंबर 2011 : नंदनगरी ई-2 ब्लाक में गगन सिनेमा के पास आग लगने से 14 किन्नरों (सुखदुआ) की मौत।
  • 7 जुलाई 2017 : दिल्ली के सीमापुरी इलाके में स्थि​त दिलशाद कॉलोनी में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।
  • 21 जनवरी 2018 : बवाना में सेक्‍टर-5 स्थित एक पटाखा स्टोरेज यूनिट में भीषण आग से 17 लोगों की मौत।
  • 30 मई, 2018 : दिल्ली के मालवीय नगर की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
  • 12 फरवरी 2019 : करोलबाग में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई।
  • 8 दिसंबर 2019 : रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts