Punjab

सोपोर में ग्रेनेड हमला, 4 जवान घायल-उत्तरी कश्मीर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवान घायल

बारामूला (एजेंसी)। उत्तरी कश्मीर(North Kashmir) के सोपोर में मंगलवार को एक गश्ती दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमला में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के चार जवान घायल हो गये। घायल जवानों में एक की हालत गंभीर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोपोर में संगरमा चौक के समीप सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका जिससे चार जवान घायल हो गये।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया , जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई गई है। हमले में एक नागरिक के भी घायल होने की रिपोर्ट है। फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने हमले का जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान छेड़ा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts