जैक क्लेटन और कोरी रोचिकियोली 13 सदस्यी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल

जैक क्लेटन और कोरी रोचिकियोली 13 सदस्यी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल

Published On

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जैक क्लेटन और कोरी रोचिकियोली को 13 सदस्यी टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टेस्ट टीम में जैक क्लेटन और कोरी रोचिकियोली को टेस्ट टीम में शामिल किया है, जबकि अनुभवी ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन को टीम में जगह नहीं मिली है। क्वींसलैंड के बैटर क्लेटन को शेफ़ील्ड शील्ड में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है, जबकि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर रोचिकियोली के घरेलू क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया ए के लिए लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम में जगह मिली है।

27 साल के लेफ्ट-हैंडेड बैटर क्लेटन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 40.17 की औसत से 2732 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। मौजूदा शेफील्ड शील्ड सीज़न में, उन्होंने नौ इनिंग्स में 74.83 के औसत से 449 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। रोचिचियोली ने शेफील्ड शील्ड में 33.88 के एवरेज से 18 विकेट लिए हैं। 29 साल के ऑफस्पिनर ने 59 प्रथम श्रेणी मैचों में 205 विकेट लिए हैं, जिसमें छह बार पांच विकेट लेना भी शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया टीम के चयनकर्ता चेयर जॉर्ज बेली ने कहा, "जैक एक वेल-ऑर्गनाइज्ड प्लेयर है जिसने लंबे समय तक लगातार अच्छा परफॉर्म किया है। उसका गेम बाकी बैटिंग ऑर्डर को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए अच्छी तरह से सूट करता है। कोरी पिछले कुछ सीज़न से घरेलू क्रिकेट में एक मजबूत प्रदर्शन रहा है और उसमें ऐसी क्वालिटीज़ हैं जो ऑस्ट्रेलियन कंडीशंस के लिए अच्छी तरह से सूट करती हैं।" नाथन लियोन को लेकर बेली ने कहा, "हाल के मैचों में नाथन ने गेंद से वैसा असर नहीं डाला जैसा हम चाहते थे। हम यह भी जानते हैं कि उसका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और उसका अनुभव, ज्ञान और स्किल अभी भी हमारे आगे के प्रोग्राम के लिए कीमती हो सकता है।" चार टेस्ट मैचों की सीरीज नौ दिसंबर से शुरु होगी, जिसका पहला मैच पर्थ में होगा, इसके बाद एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जैक क्लेटन, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, कोरी रोचिकियोली, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts