शिक्षा और रोजगार
हरियाणा बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, रोहतक की काजल रही प्रथम
Published On
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार था। रिजल्ट चैक करने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाना होगा। छात्रा काजल 498 अंक लेकर पूरे हरियाणा में प्रथम रही। गौरतलब हैं कि इस साल करीब 668,000 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए नामांकन किया था, जिसमें से 3,68,000 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और 2,90,000 छात्रों ने 12वीं क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।







अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।