अंबानी के बेटे के विवाह में प्रियंका गांधी गई थी या नहीं जानें…

Published On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान को झूठ करार दिया है जिसमें उन्होंने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उद्योगपति मुकेश अम्बानी के बेटे के विवाह में शामिल हुई थीं। कांग्रेस पार्टी ने दुबे के इस बयान को सरासर झूठ बताया और स्पष्ट किया कि अम्बानी के बेटे के विवाह के दिन श्रीमती वाड्रा देश में ही नहीं थीं। भाजपा सांसद ने सदन में झूठ बोला है और इस झूठ के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा ‘आज भाजपा के एक सांसद ने लोकसभा में सरे आम झूठ बोला।निशिकांत दुबे ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने अंबानी परिवार के विवाह समारोह में हिस्सा लिया। यह सरासर झूठ है। निशिकांत को सार्वजनिक माफी माँगनी चाहिए, नहीं तो अपना नाम निशिकांत दुबे से बदल कर निशिकांत झूठे कर देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में झूठ बोला है और उनका यह झूठ विशेषाधिकार का उल्लंघन है। उनका कहना था कि श्रीमती वाड्रा लोकसभा की सदस्य नहीं है इसलिए उनका नाम सदन में लेना सदन की व्यवस्था के खिलाफ है। पार्टी ने कहा कि यह बयान सरासर झूठ है और स्पष्ट किया कि अम्बानी के बेटे के विवाह के दिन श्रीमती वाड्रा देश में नहीं थीं। श्रीमती श्रीनेत ने कहा ‘भाजपा के निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा है कि प्रियंका गांधी जी अंबानी की शादी में गई थीं। यह सरासर झूठ है। वह नहीं गई, वास्तव में वह तब देश में भी नहीं थीं। वह लोकसभा की सदस्य नहीं हैं और सदन में उनका नाम लेना विशेषाधिकार का उल्लंघन है।

About The Author

Related Posts