ज्ञानवापी मामले में अदालत का फैसला आने से पहले पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Published On

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिला न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी (Gyanvapi News) प्रकरण में सोमवार को फैसला सुनाये जाने के मद्देनजर राज्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस ने सतर्कता बरतने से संबंधित ‘अलर्ट’ जारी किया है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर मामले में जिला न्यायाधीश का निर्णय अपेक्षित है। इसको लेकर सभी जगह अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी संवेदनशील जनपदों में अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। इस मामले में अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों से वार्ता भी की है। शांति एवं कानून व्यवस्था भंग ना होने पाये, इसके लिए भी सबसे अपील की गई है।

यह भी पढ़े:- Gyanvapi : ज्ञानवापी मामले में कोर्ट का हिंदू पक्ष में आया फैसला, जानें, कोर्ट ने क्या कहा…

क्या है मामला

उन्होंने कहा कि कोई भी अराजक तत्व इन स्थितियों का फायदा ना उठा पाए इसके लिए भी पूरे प्रदेश में पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। इसके अलावा वाराणसी में जिला प्रशासन ने रविवार को ही ऐहतियातन धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। गौरतलब है कि वाराणसी के जिला न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश आज दोपहर बाद लगभग दो बजे ज्ञानवापी मामले की पोषणीयता को लेकर अदालत में दायर मुकदमे का फैसला सुना सकते हैं। यह मामला अदालत में फैसला सुनाये जाने के लिये सूचीबद्ध कर दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

Israel News: इजरायल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का पहला मौका
Computer Teacher: पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; 'आप' अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी: बलतेज पन्नू
दिल्ली की हवा अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में, प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए ग्रैप-3 लागू
Diwali 2026: दिवाली पर देशभर में दिखा उत्साह, पीएम मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ और शशि थरूर तक ने दीं शुभकामनाएं

Related Posts