रांची में नक्‍सलियों से मुठभेड़, जगुआर के 2 जवान शहीद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं | Encounter

  • घायल जवानों को रांची के मेडिका अस्‍पताल लाया गया है।
  • शहीद अखिलेश राम को छह गोलियां लगी हैं

रांची (एजेंसी)। राजधानी रांची के दशम इलाके में माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्‍य जवानों को भी गोलियां लगी हैं। एसएसपी अनीश गुप्ता, डीआइजी एवी होमकर सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इलाके में नक्सलियों के आने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चल रहा था। घायल जवानों को रांची के मेडिका अस्‍पताल लाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। मृतक जवानों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए रिम्‍स लाया गया है। यहां बड़ी संख्‍या में पुलिस के जवानों की भीड़ लगी हुई है।

शहीद खंजन कुमार महतो को तीन गोलियां लगी| Encounter

बताया जाता है कि पुलिस को रांची-खूंटी जिला के सीमा क्षेत्र में डाकापीढ़ी जंगल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नक्‍सलियों की गतिविधियां की गुप्‍त सूचना मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद झारखंड जगुआर की एक टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। आज सुबह पांच बजे के करीब नक्‍सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक जवान घटनास्‍थल पर ही शहीद हो गया। गंभीर रूप से घायल एक अन्‍य जवान की मेडिका अस्‍पताल में इलाज के दौरान मृत्‍यु हो गई। शहीद जवानों में पलामू के लेस्‍लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आरक्षी अखिलेश राम और रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के आरक्षी खंजन कुमार महतो शामिल हैं। शहीद अखिलेश राम को छह गोलियां लगी हैं ज‍बकि शहीद खंजन कुमार महतो को तीन गोलियां लगी है।

  • अभी भी डाकापीढ़ी जंगल में झारखंड जगुआर सहित कई अर्धसैनिक बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
  • एएसपी अमित रेणु इसका नेतृत्व कर रहे हैं।
  • जंगल में माओवादियों की तलाश की जा रही है।
  • इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
  •   डीएसपी स्पेशल ब्रांच अमित कुमार  घटनास्थल पर पहुंचे हैं और गहन रूप से छानबीन चल रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts