शिक्षा और रोजगार
जम्मू के रामबन जिले में टैक्सी खाई में गिरी, 11 यात्री घायल
Published On
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक टैक्सी के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 11 यात्रियों को लेकर जा रही टैक्सी डिगडोल के समीप एक खाई में गिर गई। सेना के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी गई है।