हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नवीन जिंदल ने...

    नवीन जिंदल ने इसलिए भाजपा की ज्वाइन, खुद बताई सच्चाई, आप भी जानकर हो जाओगे हैरान!

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: नवीन जिंदल ने इसलिए भाजपा की ज्वाइन, खुद बताई सच्चाई, आप भी जानकर हो जाओगे हैरान!

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए वे यहां से प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा के चुनावी कार्यालय में कार्यकतार्ओं की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके मंच पर पुराने कांग्रेसी भी नजर आए। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले वे पूर्व मंत्री व विधायक संदीप सिंह के साथ सरस्वती मंदिर में पहुंचे। Kurukshetra News

    जहां से माथा टेक कर उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पूर्व मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी को मैच के अंतिम मिनट तक खेलना होता है। इसलिए कार्यकर्ता चुनाव को हलके में ना लेकर प्रचार के अंतिम मिनट तक भी अपने काम में लग रहें। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि देश को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने वाले एक खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में भाजपा की तरफ से उन्हें कुरुक्षेत्र से लड़ने का प्रस्ताव आया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशाली से वे शुरू से ही प्रभावित रहे हैं। इसलिए उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार करना उचित समझा। Kurukshetra News

    उन्होंने कार्यक्रम में दो घंटे देरी से पहुंचने पर जनता से माफी मांगते हुए कहा कि सेल्फी और फोटो के चक्कर में अक्सर कार्यक्रमों में देरी हो रही है। एक बार चुनाव संपन्न हो जाए। उसके बाद वे लोगों के बीच जाकर खूब सेल्फी और फोटो करवाएंगे। उधर, जिंदल के कार्यक्रम में पुराने कांग्रेसी भी नजर आए। कार्यक्रम के दौरान गांव मुर्तजापुर से उनके पुराने समर्थक रहे रामपाल गोलन में जिंदल को 50 रुपये का नोट लेकर उनका हौसला बढ़ाया। जिंदल ने घुटनों के बल झुक कर अपने कार्यकर्ता से नोट लिया और हाथ मिलाया। कार्यक्रम में उनके साथ राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Railways: ये ट्रेन रहेगी रद्द, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here