हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home कैथल कांग्रेस के ख...

    कांग्रेस के खुद के बही-खाते खराब और वो मांग रहे भाजपा से हिसाब- नायब सिंह सैनी

    Karnal News
    Karnal News: घरौंडा के चौरा गांव में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, साथ में खडे भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण, उपस्थित जनसमूह

    घरौंडा में आयोजित जन आर्शीवाद रैली में बापू-बेटे पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी

    • रैली में मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशियों के लिए के लिए मांगा जीत का आर्शीवाद | Karnal News

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की सोच और मंशा नेक नहीं है। कांग्रेस राज में देश के भोले-भाले किसानों की जमीन को लूट कर दिल्ली में दामाद को खुश करने के लिए दिया जाता था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपये और 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कांग्रेस ने की थी, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में एक भी यूनिट बिजली फ्री नहीं दी है। पांच पैसे भी महिलाओं को नहीं दिया और इस प्रकार महिलाओं को धोखा देकर वोट हथियाई गई है। Karnal News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज घरौंडा में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर घरौंडा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने कार्यकत्र्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मै यहां भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण के लिए आप सभी से आर्शीवाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि आने वाली पांच तारीख को कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण को विजयश्री का अपना आर्शीवाद दें और उन्हें भारी मतों से जिवतवाकर विधानसभा में भेजने का काम करें। मुख्यमंत्री घरौंडा के कामों की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि घरौंडा में विकास की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जिस प्रकार हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा में विकास करवाया है अब उसे ओर तेज गति प्रदान की जाएगी। Karnal News

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि 5 अक्तूबर को कमल के निशान पर इतने बटन दबा दो कि कांग्रेस पार्टी अस्पताल में एडमिट हो जाए। उन्होंने कहा कि आठ तारीख के बाद जनता बाकी के काम हम पर छोड़ दे। घरौंडा को विकास एक तीव्र गति देने का काम हम मिलकर करेंगे। पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश में क्षेत्रवाद, परिवारवाद एवं भाई-भतीजावाद पर जबरदस्त अंकुश लगाया है और हरियाणा को गति से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के हित में 56 दिनों में 126 फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि हुडडा ने दस साल हरियाणा में राज किया है और मैने 56 दिन हरियाणा की सेवा की है। आप अपने दस साल के कामों से मेरे 56 दिनों के कामों से तुलना करेंगे तो मेरा 56 दिनों का कार्यकाल अपने दस सालों के कामों पर भारी पड़ जाएगा। Karnal News

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक से बढकर एक फैसला जनहित में लिया है। जिस गति से भाजपा ने काम किया कि आठ अक्तूबर के बाद हरियाणा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ मिलकर तीव्र गति से काम किया है। उन्होंने हुड्डा का आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस राज में लोगों को जो 100-100 गज के प्लाट आंबटित किए थे, उनके न कागज दिए गए और न कब्जा दिया गया, लेकिन भाजपा सरकार हरियाणा में सभी को प्लाट देने के साथ-साथ कब्जा और कागज देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आठ तारीख के बाद जिनकी इंकम 1 लाख 80 हजार से कम है उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य हर घर योजना के तहत दो किलोवाट के सोलर पैनल पर 80 हजार रुपये केन्द्र सरकार देगी और बाकी का पैसा हरियाणा सरकार देगी और किसी का कोई पैसा नहीं लगेगा और बिजली का बिल जीरो हो जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हर घर हर गृहिणी को 500 रुपये गैस सिलेंडर देने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसकी 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लिया है जोकि एक बहुत बड़ा निर्णय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन जब मैने हुडडा साहब हरियाणा के दस साल मुख्यमंत्री रहने के कार्यकाल के बारे में उनसे प्रश्न किए तो चार माह बीत जाने के बाद भी कांग्रेस का कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बापू-बेटा आज हिसाब मांग रहे हैं,लेकिन प्रदेश की जनता आठ तारीख के बाद कांग्रेस को हिसाब दे देगी और हुडडा साहब की हालत ऐसी हो जाएगी कि कांग्रेस पार्टी पीजीआई के आईसीयू में भर्ती हो जाएगी। उन्होंने हुडडा द्वारा हिसाब मांगने पर कहा कि दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिये फिरते है, जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं, वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। Karnal News

    यह भी पढ़ें:– चोरी की दो भैंस व अवैध छुरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here