सू की ने लिए छह लाख डॉलर और 11 किलो सोने की ली रिश्वत

Published On

म्यांमार की सेना ने लगाया आरोप

नाएप्यीडॉ। म्यांमार के सैन्य शासकों ने अपदस्थ लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की के खिलाफ अब तक के सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अवैध रूप से 600,000 डॉलर तथा 11 किलोग्राम सोना लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने हालांकि इस आरोप की पुष्टि के लिए कोई सबूत मुहैया नहीं कराया है। वहीं सुश्री सू की की पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है। जुंटा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जाव मिन टुंग ने कहा कि सुश्री सू की के खिलाफ आरोप यंगून के पूर्व मुख्यमंत्री फियो मियां थीन द्वारा लगाए गए थे, जिन्होंने उन्हें (सुश्री सू की) को पैसे दिए थे। उन्होंने कहा कि अपराध निरोधक समिति इन आरोपों की जांच कर रही है। उन्होंने म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति विन म्यिंट तथा कई कैबिनेट मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts