Punjab

Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

तालिबान राज: क्या अफगानिस्तान में केवल हिजाब पहनने वाली ही महिलाएं हासिल कर सकेगी शिक्षा-रोजगार?

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि देश में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और काम (रोजगार) का अधिकार मिलेगा तथा अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा, ‘महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी, उनकी शिक्षा और काम के बारे में भी कोई समस्या नहीं होगी … हमारी संस्कृति है कि वे हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। वे हिजाब के साथ काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से महिलाओं के बिना हिजाब के काम करने और शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को सुनिश्चित करने का आह्वान किया था, जो अफगानी संस्कृति को बदलने का एक प्रयास था। संगठन के दृष्टिकोण से यह अस्वीकार्य है।

क्या है मामला

गौरतलब है कि तालिबान ने एक सप्ताह तक अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों पर हमलों और कब्जे के बाद 15 अगस्त को काबुल में प्रवेश किया जिसके कारण राष्ट्रपति अशरफ गनी को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा और अमेरिका समर्थित सरकार गिर गई।

तालिबान ने की पाकिस्तानी राजदूत के साथ चर्चा

अफगानिस्तान मुद्दे पर बैठक करेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अफगानिस्तान में मानवीय सहायता की बढ़ती जरूरतों को लेकर 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में मंत्रिस्तरीय बैठक करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। महासचिव अफगानिस्तान की बढ़ती जरूरतों को लेकर 13 सितंबर को एक उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक के लिये जिनेवा जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तालिबानियों को चेताया, आतंकवाद से लड़ाई जारी रहेंगी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts