थाईलैंड में ट्रेन-बस की टक्कर,17 लोगों की मौत, 30 घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड की चाचोनग्साओ प्रांत की राजधानी बैंग तोई में रविवार को एक बस की एक मालगाड़ी से भिड़ंत होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। मुख्य जिला अधिकारी प्राथुंग युकासेम ने यहां बताया कि जब पर्यटक बस बैंग तोई क्षेत्र में रेल क्रॉसिंग को पार कर रही थी तभी अचानक एक मालगाड़ी आ गई और बस को रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। बस में 65 लोग सवार थे।

बचाव एवं राहत दल के कर्मियों ने घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया है। अधिकारी ने कहा, ‘बस में सवार लोग सामुत प्राकन प्रांत से चाचोनग्साओ के बाहरी इलाके में स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच चॉनबुरी प्रांत के लेम चाबांग बंदरगाह से यहां के लैत कराबंग आ रही मालगाड़ी से रेलवे क्रॉसिंग पर बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई जिससे कम से कम 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts