हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध धन उगाही...

    अवैध धन उगाही के मामले में चौकी प्रभारी एवं दो कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    तीनों को किया गया निलंबित

    नोएडा। नोएडा जोन के अन्तर्गत थाना फेस 1 क्षेत्रान्तर्गत चौकी झुण्डपुरा क्षेत्र में पीसीआर 34 पर ड्यूटीरत कर्मचारियों द्वारा अवैध धन उगाही की सूचना ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुयी। जिसकी जांच संबंधित एसीपी द्वारा की गयी।
    जांच आख्या के आधार पर पीसीआर 34 पर नियुक्त का0 अरविन्द कुमार ,का0 अमित कुमार के विरूद्ध उक्त अपराध कारित करने के सम्बन्ध में थाना फेस 1 पर मु0अ0स0 21/2023 धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है एवं उक्त दोनों आरक्षियों को निलम्बित कर दिया गया है। उक्त घटनाक्रम में कार्य में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी झुण्डपुरा उपनिरीक्षक संजय पूनिया को निलम्बित कर दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here