हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश एनआरआई पत्नी ...

    एनआरआई पत्नी खोलेगी अमृतपाल का राज!

    Operation Amritpal Updates

    चंडीगढ़। सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़े अमृतपाल, उसके रिश्तेदारों और परिवार के (Amritpal NRI wife) सदस्यों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एजेंसियों ने अब अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर और उसके परिवार वालों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

    इसके अलावा भगोड़े अमृतपाल के माता-पिता और चाचा के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। पिछले तीन महीने में अमृतपाल की पत्नी और उसके परिवार के लोगों की क्या गतिविधियां रही हैं, उनकी मूवमेंट क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहीं हैं कि भगोड़े अमृतपाल की पत्नी इंग्लैंड में क्या करती थी, वहां उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

    अमृतपाल पुलिस की उपस्थिति में कैसे भागने में सफल रहा: बाजवा

    पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को आरोप लगाया कि वारिस पंजाब देह् प्रमुख अमृतपाल सिंह व उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस के आॅपरेशन चलाने के पीछे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार और प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार के गुप्त उद्देश्य हैं। बाजवा ने ट्वीट किया कि भाजपा जहां अडानी मुद्दे पर असुविधाजनक स्थिति का सामना कर रही थी, वहीं लॉरेंस बिश्नोई के जेल से एक के बाद एक दो इंटरव्यू के कारण आप का विपक्ष को जवाब देना मुश्किल हो रहा था।

    बड़ी संख्या में युवाओं को हिरासत में लिया

    ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर जिले को चुना क्योंकि वह आगामी जालंधर उपचुनाव में लाभ उठाना चाहते थे। एक और ट्वीट में कांग्रेस नेता ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की टिप्पणियों का जिÞक्र करते हुए कहा कि आप ने मामले को ठीक से नहीं संभाला और क्या मान जवाब देंगे कि उन्होंने हमारी बहादुर पंजाब पुलिस का यह हाल क्यों कर दिया।

    दूसरी तरफ, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पुलिस महानिदेशक को आज पत्र लिखकर सवाल उठाया है कि अमृतपाल पुलिस की उपस्थिति में कैसे भागने में सफल रहा। उन्होंने इस मुद्दे को भी उठाया कि बड़ी संख्या में युवाओं को हिरासत में लिया जा रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशद्रोही तत्वों को लेकर किसी रहमदिली का समर्थन नहीं करती लेकिन इन गुमराह युवाओं के प्रति नरम रवैया अपनाया जाना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here