तमिलनाडु में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, छह लोग घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

तिरुचिरापल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर के व्यस्त मेन गार्ड गेट इलाके में हीलियम गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात उस समय हुई, जब गुब्बारा विक्रेता इस शहर के सबसे व्यस्त मेन गार्ड गेट इलाके में प्रसिद्ध कपड़ा शोरूम के सामने गुब्बारे फुला रहा था। उसी दौरान गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला हीलियम गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें नजदीक खड़े रविकुमार (36) की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। इनमें से गुब्बारा विक्रेता अनार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दीवाली की खरीदारी के लिए सप्ताहांत में मेन गार्ड गेट इलाके में सैकड़ों लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कपड़ा शोरूम के पास खड़ा एक आॅटो रिक्शा और दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts