हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More

    Tateeree: ‘टटीरी’ के ‘बादशाह’ को अरेस्ट करने के आदेश

    Badshah News
    Tateeree: ‘टटीरी’ के 'बादशाह' को अरेस्ट करने के आदेश

    DM और पुलिस कमिश्नर को नोटिस

    Badshah Arrest Orders: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के खिलाफ एक्शन तेज हो गया है। हरियाणा स्टेट महिला आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो उन्हें अरेस्ट किया जाए और अगर जरूरी हो तो उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाए, ताकि वह जांच से बचने के लिए विदेश न जा सकें। दरअसल, हरियाणा स्टेट महिला आयोग ने इस मामले में बादशाह को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा था। उन्हें शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक पानीपत में कमीशन के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन जब वह तय समय तक नहीं पहुंचे, तो रेणु भाटिया ने पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। Badshah News

    हरियाणा में उनका कोई भी प्रोग्राम या शो नहीं होने दिया जाएगा

    उन्होंने कहा कि पानीपत और पंचकूला पुलिस बादशाह के खिलाफ तुरंत एक्शन ले और अगर जरूरी हो तो उन्हें अरेस्ट भी किया जाए। इसके साथ ही पूरे राज्य में यह भी सूचना जारी कर दी गई है कि जब तक बादशाह कमीशन के सामने पेश नहीं होते, तब तक हरियाणा में उनका कोई भी प्रोग्राम या शो नहीं होने दिया जाएगा। कमीशन ने कहा कि अगर जांच के दौरान शक हुआ कि बादशाह विदेश जाकर केस से बचने की कोशिश कर सकते हैं, तो पुलिस उनका पासपोर्ट भी जब्त कर सकती है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी कीमत पर जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

    दूसरी ओर, बादशाह के वकील कमीशन के सामने पेश हुए, लेकिन कमीशन के चेयरमैन ने उनसे मिलने से मना कर दिया। उनका कहना है कि समन सीधे बादशाह को भेजा गया है और उन्हें खुद कमीशन के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहिए। बादशाह के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें महिला कमीशन की तरफ से एक तय समय दिया गया था। लेकिन बादशाह ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके लोगों से माफी मांग ली थी और कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। Badshah News