हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Chhath Puja 2024: छठ पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े पूर्वांचलवासी

    Hanumangarh News

    Chhath Puja 2024: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पूर्वांचलवासियों की सूर्योपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को छठव्रतियों ने खरना किया। साल भर से इस पर्व का इंतजार कर रहे छठव्रतियों के चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। गुरुवार की शाम डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। शुक्रवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देकर आयु-आरोग्यता, यश, संपदा का आशीष लेते हुए पर्व का समापन होगा। महापर्व को लेकर बुधवार को जंक्शन-टाउन के बाजार में खरीदारी के लिए पूर्वांचलवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। Hanumangarh News

    पूर्वांचलवासियों ने कपड़े, फल एवं पूजा की अन्य सामग्री की खरीदारी की। छठ पूजा में अघ्र्य के लिए बांस का दउरा, सूप, चंगेली व टोकरी की भी जमकर खरीदारी की। फलों की डिमांड बढऩे से इनके दामों में भी इजाफा हो गया है। छठ महापर्व को लेकर जंक्शन व टाउन में नहरों पर छठ घाट तैयार किए गए हैं। नगर परिषद की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य करवाया गया है।

    पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ पर्व में सूर्योपासना से छठी माता प्रसन्न होती हैं। परिवार में सुख शांति व धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं। सूर्य देव के प्रिय तिथि पर पूजा अनुष्ठान करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। जंक्शन व टाउन में श्री छठ पूजा समिति की ओर से छठ महोत्सव मनाया जा रहा है।

    छठ महोत्सव के तहत गुरुवार को जंक्शन में सूरतगढ़ रोड स्थित चुंगी नम्बर आठ व टाउन में रावतसर रोड स्थित कोहला नहर पर बने छठ घाट पर जागरण व सायंकालीन अघ्र्य का कार्यक्रम होगा। जागरण में कलाकार माता के भजनों का गुणगान करेंगे। सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी। भव्य आतिशबाजी की जाएगी। शुक्रवार को प्रात:कालीन अघ्र्य के साथ महोत्सव सम्पन्न होगा। Hanumangarh News

    Rising Rajasthan 2024 Summit: राइजिंग श्रीगंगानगर इन्वेस्टर मीट-2024 कल, हजारों लोगों को मिलेंगे रोज…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here