पेट्रोल और डीजल 51 वें दिन स्थिर

Petrol Diesel Price

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत पर कच्चे तेल में तेजी के बावजूद आज लगातार 51 वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा। दिल्ली में गत दो दिसंबर को वैट में कमी किये जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब आठ रुपये प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। सप्ताहांत पर ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.13 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.46 प्रतिशत उटरकर 71.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था।

घरेलू बाजार में 51 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

     शहर                 पेट्रोल                    डीजल 

  • दिल्ली————— 95.41 -————— 86.67
  • मुंबई-—————109.98—————— 94.14
  • चेन्नई—————101.40 -————— 91.43
  • कोलकाता————104.67—————-89.79

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।