हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश दक्षिण भारत द...

    दक्षिण भारत दौरे पर पीएम मोदी

    PM, South, India, Tour

    दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा

    नई दिल्ली (सच कहूँ)। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होने के बाद अब छह चरण के मतदान और होने हैं। दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा और इसके लिए सभी दलों ने एक बार फिर अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी जहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी देश की जनता को प्रभावित करने के लिए अपना पूरा बल लगा रही है। यहां आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।

    13 अप्रैलः चुनावी हलचल अपडेट-

    • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से उमा भारती या साध्वी प्रज्ञा के नाम की चर्चा है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों में से कोई भोपाल से चुनाव लड़ सकती हैं। यहां से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं।
    • जलियांवाला बाग कांड की 100वीं बरसी पर राहुल गांधी अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धांजलि दी। यहां के बाद वह कर्नाटक रवाना होंगें, जहां उनकी तीन जनसभाएं होंगी।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के दौरे पर रहेंगे। तमिलनाडु के थेनी में सुबह 11 बजे और फिर रामनाथपुरम में दोपहर एक बजे उनकी चुनावी रैलियां होंगी। इसके बाद वह कर्नाटक जाएंगे, जहां शाम करीब साढ़े चार बजे मैंगलोर में और फिर शाम करीब सात बजे बंगलूरू में उनकी जनसभाएं होंगी।
    • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं और शाहजहांपुर में चुनावी रैलियां करेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।