हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पत्नी ने साथी...

    पत्नी ने साथी के साथ मिलकर की पति की हत्या

    Muktsar News
    Muktsar News: पत्नी ने साथी के साथ मिलकर की पति की हत्या

    24 घंटें में सुलझा मामला: 17 अप्रैल को मिला था व्यक्ति का शव

    • आरोपियों ने नशे से मौत दिखाने का किया था प्रयास | Muktsar News
    • मृतक की बहन ने बदले बयान तो हुआ खुलासा | Muktsar News

    श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Muktsar Crime: श्री मुक्तसर साहिब में एक पत्नी द्वारा अपने ही पति को मौत के घाट उतारने के मामले को पुलिस ने 24 घंटें में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान कुलदीप कौर और साथी की पहचान जगमीत सिंह निवासी ढिंपावाली (फाजिल्का) के रूप में हुई।

    एसएसपी भागीरथ मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल 2024 को मृतक जसकौर सिंह उर्फ सोनी निवासी आलमवाला का शव मिला था, जिस पर पुलिस ने मृतक की बहन किरनदीप निवासी कोटकपूरा के बयान पर 174 की कार्रवाई की थी। लेकिन बहन ने दोबारा बयान में कहा कि उसके भाई को उसकी ही पत्नी कुलदीप कौर ने अपने साथी जगमीत सिंह निवासी जिला फाजिल्का के साथ मिलकर मारा है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। Muktsar News

    आरोपी जगमीत सिंह और मृतक दो महीने पहले ही दोस्त बने थे। जांच दौरान सामने आया है कि महिला के जगमीत सिंह के साथ संबंध थे और मृतक को अपने रास्ते में रुकावट समझ रहे थे। दोनों ने मिलकर पहले जसकौर सिंह को नशीली वस्तु दी उसके बाद तकिये से उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं दोनों ने मिलकर मृतक को उलटा लेटाकर उसके पास इंजेक्शन रख दिया, ताकि सभी को लगे उसकी मौत नशे कारण हुई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को 24 घंटो में गिरफ्तार कर लिया। Muktsar News

    यह भी पढ़ें:– लोकसभा चुनाव को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here