हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home देश Russian Vladi...

    Russian Vladimir Putin India: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद

    Russian Vladimir Putin India
    Russian Vladimir Putin India Russian Vladimir Putin India: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद

    Russian Vladimir Putin India:  नई दिल्ली। भारत यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुतिन ने बापू की समाधि पर सिर झुकाया और परिक्रमा की। उन्होंने एक पुष्प चक्र चढ़ाया और बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने राजघाट पर रखी स्मारिका में भी दस्तखत किए। पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। इससे पहले उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें सलामी गारद दी गयी। पुतिन का आज शाम सात बजे भारत से रवाना होने का कार्यक्रम है।

    पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया | Russian Vladimir Putin India

    भारत की यात्रा पर आये रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पुतिन ने एक-दूसरे को अपने-अपने देश के गणमान्य व्यक्तियों से परिचय कराया। पुतिन ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया। पुतिन गुरूवार शाम यहां पहुंचे थे और खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पहुंच कर उनका स्वागत किया था।