हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 21 दिसम्बर को...

    21 दिसम्बर को हरियाणा में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

    • कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया निरीक्षण
    • 22 दिसंबर को सोहना में व 23 को बडख़ल में होगी राहुल गांधी की जनसभा

    गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसम्बर को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करेगी। हरियाणा में यात्रा के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा में यात्रा के प्रवेश स्थल हरियाणा-राजस्थान बार्डर से लेकर हरियाणा-दिल्ली बार्डर तक हरियाणा के क्षेत्र में इस यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा। यात्रा के प्रवेश के लिए शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभाव व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मार्ग का निरीक्षण किया।

    यह भी पढ़ें:– लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य नीमा सहित तीन गिरफ्तार

    21 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करेगी और गांव आकेड़ा में रुकेगी। अगले दिन 22 दिसंबर को सोहना के लाखुवास में ठहराव व सोहना (गुरुग्राम) में बड़ी जनसभा होगी। 23 दिसंबर को फरीदाबाद के बडख़ल चौक पर विशाल जनसभा का आयोजन होगा। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने सत्तारुढ़ भाजपा की नींद उड़ा दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में इस यात्रा के प्रति भारी उत्साह है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे सभी भारत यात्रियों का हरियाणा में आने पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा।

    इस संबंध में चंडीगढ़ में आगामी 7 तारीख को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े तमाम प्रबंधन को अंतिम रूप दे दिया जायेगा। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस यात्रा को सफल बनाने के लिये कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा प्रभारी विधायक राव दान सिंह, विधायक मामन खान, विधायक मोहम्मद इलियास प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने 21 दिसंबर को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करने वाले यात्रा प्वायंट फिरोजपुर झिरका से सोहना और फरीदाबाद के आखिरी प्वायंट तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। विश्राम स्थल, प्रस्तावित जनसभा स्थलों की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here