Rajasthan Heatwave

Rajasthan Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, मौसम विभाग ने बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी की जारी

राजस्थान में गुरुवार से गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि राज्य में एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 11 जून से 14 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
देश  राजस्थान  न्यूज़ ब्रीफ