कांगड़ा में आज मचेगी राम नाम की होड़

काँगड़ा (एम के शायना)। डेरा सच्चा सौदा की हिमाचल प्रदेश की साध-संगत 12 जून रविवार को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा में विशाल नामचर्चा का आयोजन कर राम-नाम का गुणगान करेगी। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए मानवता भलाई के 139 कार्यों को नईं रफ्तार दी जाएगी। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

नामचर्चा सुबह 11 से 1 बजे तक नगरपालिका ग्राउंड नजदीक डी.ए.वी कॉलेज, कांगड़ा में होगी। जिम्मेवारों ने बताया कि नामचर्चा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नामचर्चा के लिए जहां विशाल पंडाल बनाया गया है। वहीं भारी तादाद में आने वाली साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर लंगर, भोजन और चिकित्सा सुविधा इत्यादि के इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले धर्मशाला, चचियां नगरी, सोलन व नालागढ़ में हुई नामचचार्ओं में भी भारी तादाद में साध-संगत उमड़ी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।