हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सेवानिवृत्त फ...

    सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी को कु ल्हाड़ी से काटा

    • खुद ही थाने में पहुंचकर बोला, मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया
    • दूसरी बार की थी शादी, चरित्र पर करता था संदेह

    ओढां (सच कहूँ न्यूज)। गांव बडागुढ़ा में एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद ही थाने में पहुंचकर कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने जब घटनास्थल पर जाकर देखा तो घर में महिला का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आरोपी व 2 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करीब 52 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी गुरमेल सिंह ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद पंजाब निवासी लवप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। गुरमेल की पहली पत्नी से 2 बेटे हैं, जो अलग रह रहे हैं। जबकि दूसरी पत्नी से गुरमेल सिंह का करीब 12 वर्षीय एक बेटा है। गुरमेल सिंह अपनी पत्नी लवप्रीत व बेटे सहित रह रहा था।

    पति पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी

    सोमवार रात्रि गुरमेल सिंह व लवप्रीत कौर के मध्य कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि गुरमेल सिंह ने लवप्रीत के साथ मारपीट भी की। मंगलवार अलसुबह लवप्रीत कौर किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान तैश में आकर गुरमेल सिंह ने कुल्हाड़ी से लवप्रीत कौर के गले पर ताबड़तोड़ 4 वार कर उसे काट डाला। इस हमले में लवप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी गुरमेल बडागुढ़ा थाने में पहुंचा और कहा कि उसने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है।
    :::::::::::::::::::
    ‘‘पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर गुरमेल सिंह व 2 अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है कि इस वारदात को अकेले गुरमेल सिंह ने अंजाम दिया या 2 अन्य लोगों की इसमें कोई संलिप्तता है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    – जयभगवान, थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here