Punjab

पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

महिला के गले से चेन झपटने वाला लुटेरा काबू

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

रिक्शा सवार ने महिला से चाकू की नोक पर छीनी थी चेन

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Fatehgarh Sahib News: फतेहगढ़ साहिब में थाना सरहिंद की हदबंदी में स्थित सेवा केंद्र के पास 21 अप्रैल 2024 को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बाइक सवार लुटेरों ने महिला टीचर के गले से सोने की चेन झपटी थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह जीता निवासी भीखी (मलौद) और गुरसेवक सिंह सुक्खी निवासी भवानीगढ़ (संगरूर) के तौर पर हुई। Fatehgarh Sahib News

इन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए बिना किसी खौफ के पहले रिक्शा में सवार महिला को खींचकर नीचे गिराया था और फिर चाकू की नोक पर सोने की चेन छीन ली थी। दोनों लुटेरे इलाके में काफी समय से सक्रिय थे। वे फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में वारदातों का अंजाम देते रहते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से सोने की चेन, 4 मोबाइल, चाकू बरामद किया। Fatehgarh Sahib News

इनके पास से एक कार और बाइक भी मिली। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच में यह बात भी सामने आई कि रंजीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना मलौद में नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 में थाना सरहिंद में लूटपाट और नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– अग्रसेन भवन में ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ के नारों से गूंज उठी महिला पंचायत

About The Author

Related Posts