हमसे जुड़े

Follow us

37.1 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संगरूर पुलिस ...

    संगरूर पुलिस ने 16 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, लोगों को किया जा रहा जागरूक

    Sangrur News
    Sangrur News : संगरूर पुलिस ने 16 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

    नशे के सौदागरों पर 4 मामले दर्ज किए

    संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। Sangrur Police: संगरूर जिले में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक अभियान चलाया गाया। इस अभियान के दौरान 16 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को भी बरामद किया है। Sangrur News

    एसएसपी सरताज सिंह चहल ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों के तहत और जिला पुलिस द्वारा संगरूर में नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 16 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और नशे के सौदागरों पर 4 मामले दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से नशीली गोलियां, कैप्सूल, हेरोइन, गांजा, भुक्की और नाजायज शराब की रिकवरी की गई है।

    लोगों को किया जा रहा जागरूक | Sangrur News

    एसएसपी ने कहा कि नशा विरोधी अभियान में सहयोग के लिए जनता को भी प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने बताया कि खेल परिषदों, मोहतवार और पंचायतों के साथ बैठक आयोजित कर आम जनता को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार करने वालों आरोपियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– हड़ताल पर सफाई कर्मी, शहर में बिगड़ी व्यवस्था

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here