हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Viral: देखना! कहीं अटक न जाएं सांसें: गूढ़ अंधेरे में 12 फीट लंबा किंग कोबरा

    Snake

    ओडिशा। मयूरभंज जिले के दिहासाही गांव के कप्टीपाड़ा (Snake) वन रेंज के अंतर्गत एक बड़े सांप को रेस्क्यू किया गया है जिसे वन विभाग के कर्मचारी पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस किंग कोबरा के बारे में लोगों से रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। सांप को रेस्क्यू करने के बाद लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए किंग कोबरा को जंगल में छोड़ दिया।

    ग्रामीणों ने पकड़ा किंग कोबरा | Snake

    किंग कोबरा को जहरीला सांप माना जाता है, जो कि बड़े पैमाने पर लोगों के लिए खतरे का संकेत हो सकता है। इसलिए, वन विभाग ने लोगों को किंग कोबरा जैसे जहरीले सापों को देखने के बाद उनसे दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि किसी अनुचित गतिविधियों से बच सके। इस रेस्क्यू आॅपरेशन से खतरनाक सांप को बचाया गया और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों की तत्परता और त्याग से इस सांप का रेस्क्यू किया जा सका। हालांकि, 12 फीट का सांप देखा जाना मामूली बात नहीं है।

    जैसे ही लोगों ने किंग कोबरा सांप देखा तो गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए और फिर उसे घेर लिया। रेस्क्यू किए जाने के बाद इसका एक वीडियो भी बनाया जो काफी वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने मिलकर इस सांप को एक साथ पकड़ा हुआ है. वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। कहा जाता है कि इस जंगली इलाके में अक्सर खतरनाक सांप पाए जाते हैं और पकड़े जाने पर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here