हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब एसवाईएल का पा...

    एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले : राव इंद्रजीत सिंह

    Siwal water meets Haryana: Rao Inderjit Singh

    केंद्रीय राज्यमंत्री ने बल्लभगढ़ के पन्ना प्रमुख व शक्ति केंद्र प्रमुखों को दिए जीत के टिप्स

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि एसवाईएल के नाम पर भाजपा सरकार ने हमेशा प्रदेश के लोगों की परवाह की है और शुरू से ही भाजपा सरकार दक्षिण हरियाणा के लोगों को पानी दिलाने का पक्षधर रही है। वे रविवार को सेक्टर-11 स्थित मिलन वाटिका में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र प्रमुख की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    • कार्यक्रम का आयोजन बल्लभगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा की तरफ से किया गया।

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मानें तो हरियाणा में विपक्षी दलों ने हमेशा चुनावों के समय वोट के लिए एसवाईएल का मुद्दा उठाया है। लेकिन बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाते ही सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिलाने की अर्जी लगाई थी और जिस पर हरियाणा के हक में फैसला आया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही हरियाणा को जल्द एसवाईएल का पानी मिलेगा।

    केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा करीब 4 साल पहले भी सदस्यता अभियान को लेकर हुई जांच में करीब दो से ढाई करोड़ सदस्य ऐसे थे, जिनकी सदस्य के रूप पुष्टि में नहीं हो पाई थी, इसलिए अब ऐसे फर्जी लोग भाजपा के सदस्य नहीं बन पाएंगे।

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत और लग्न के बदौलत पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने जो 75 प्लस का लक्ष्य रखा है वह उसे हासिल करेगी। वहीं कार्यक्रम के आयोजक विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज बल्लभगढ़ क्षेत्र के पन्ना प्रमुख एवं शक्ति प्रमुखों को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर निर्देश दिए गए है और जिस प्रकार लोकसभा चुनावों में उन्होंने मेहनत की ठीक उसी तरह अब उन्हें विधानसभा में भी कड़ी मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी सहित अनेकों भाजपा नेता मौजूद थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।