बेल्जियम ने नवोदित पनामा को 3-0 से धो डाला

Published On

बेल्जियम के क्लास के आगे पनामा की एक न चली।

सोच्चि ।

बेल्जियम ने फीफा विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को एकतरफा अंदाज में नवोदित पनामा को ग्रुप जी में 3-0 से धो डाला।

पनामा ने अमेरिका को बाहर कर पहली बार विश्व कप में जगह बनायी थी लेकिन बेल्जियम के क्लास के आगे पनामा की एक न चली। पनामा ने पहले हाफ हाफ में बेल्जियम को गोल करने से रोके रखा था लेकिन दूसरा हाफ शुरू होते ही ड्राइज मर्टेन्स ने बेहतरीन वॉली लगते हुए बेल्जियम का पहला गोल दाग दिया।

पनामा के गोलकीपर जैमे पेनेडो ने पहले हाफ में मर्टेन्स, ईडन हैजर्ड और रोमेलु के प्रयासों पर अच्छे बचाव किये थे लेकिन दूसरे हाफ में मर्टेन्स की वॉली को वह नहीं रोक पाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts