मुंबई / सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला, सीओए के पूर्व प्रमुख विनोद राय बोले- संतुष्ट हूं

Published On
  • पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के पद संभालते ही प्रशासकों की समिति भंग हो गई
  • गांगुली जुलाई 2020 तक ही बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर रहेंगे
  • गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय ने सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद संभाला

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाला। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। इसी के साथ 33 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) भी भंग हो गई। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। वे जुलाई 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे।

सीओए के पूर्व प्रमुख विनोद राय ने कहा कि गांगुली के अध्यक्ष बनने से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा काम संविधान को लागू करना था। हमने संविधान के अनुसार ही बीसीसीआई के चुनाव करवाए। हमें सुप्रीम कोर्ट के जो आदेश मिले थे, हम उनका ही पालन कर रहे थे।’’

महिम उपाध्यक्ष और जयेश संयुक्त सचिव बने

  • गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय ने सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद संभाला।
  • इनके अलावा उत्तराखंड के महिम वर्मा उपाध्यक्ष और केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव बने।
  • गांगुली ने 15 अक्टूबर के ट्विटर पर जय शाह, अनुराग और अरुण के साथ एक फोटो शेयर की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts