Punjab
DA Hike: सीएम बनते ही विजय ने दिया सरकारी कर्मचारियों व शिक्षकों को बड़ा तोहफा
महंगाई भत्ते को 58 से बढ़ाकर 60 फीसदी किया
Tamil Nadu DA Hike: चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महंगाई भत्ते को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। DA Hike
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी और शिक्षक प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं तथा सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी कारण सरकार ने उनके आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।
सूत्रों के अनुसार सरकार ने इस निर्णय से पहले वित्तीय स्थिति और प्रशासनिक आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा की थी। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया। सरकार के इस कदम से राज्य के लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनधारक और पारिवारिक पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
महंगाई भत्ते में वृद्धि के कारण राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए आवश्यक अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से दिया जाता है। जब आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में वृद्धि होती है, तब कर्मचारियों की क्रय क्षमता बनाए रखने के लिए सरकारें और संस्थान वेतन के साथ अतिरिक्त भत्ता प्रदान करते हैं। DA Hike
About The Author