Punjab

MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों ये तारीख नोट कर लो आ रहा है भयंकर तूफान!

हरियाणा एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला 15वां राज्य बना

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना (कोविड-19) महामारी का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है और हरियाणा एक लाख से अधिक संक्रमितों की संख्या वाला देश का 15वां राज्य बन गया है, वहीं कर्नाटक एक लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, गुजरात, केरल और राजस्थान के बाद हरियाणा में कोरोना के 2694 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर 1,01,316 हो गयी है।

देश में कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक एक लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के मरीजों की संख्या में 3,090 की वृद्धि हुई है और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख को पार कर 1,01,645 हो गयी है। कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त बढ़ोतरी होने से सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गयी है। महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,332 बढ़कर 2,97,506 हो गयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 97,894 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख को पार कर 51,18,254 हो गया है। वहीं 40,25,080 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,132 मरीजों की मौत हो गयी है जिससे इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 83,198 हो गयी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts