‘रामनाम’ में अव्वल रहा हरियाणा का ब्लॉक सरसा

Published On
  •  736 ब्लॉकों के 8,63,502 सेवादारों ने 11,71,74,307 घंटे किया सुमिरन
  •  1 से 31 अगस्त तक 23919 सेवादारों ने किया 65,51,691 घंटे अखंड सुमिरन
  •  टॉप-10 में हरियाणा के 6 और पंजाब के 4 ब्लॉकों ने बनाई जगह

सरसा (सच कहूँ न्यूज)।
डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 1 अगस्त से 31 अगस्त 2021 के बीच दुनियाभर के 736 ब्लॉकों के 8,63,502 सेवादारों ने 11,71,74,307 घंटे रामनाम का जाप किया गया है। बात टॉप-10 की करें तो इस बार हरियाणा के 6 ब्लॉक व पंजाब के 4 ब्लॉकों ने अपनी जगह बनाई है। इस बार प्रथम विजेता के रूप में हरियाणा का ब्लॉक सरसा प्रथम रहा है। जहां 23919 सेवादारों व साध-संगत ने 65,51,691 घंटे सुमिरन किया है।

जबकि दूसरे स्थान पर भी हरियाणा का ही ब्लॉक कल्याण नगर रहा। जहां 8 हजार 926 साध-संगत ने 38,91,276 घंटे अखंड सुमिरन किया है। तीसरे स्थान पर पंजाब का ब्लॉक सैदे के मोहन रहा। जिसने 31,13,747 रामनाम का जाप किया। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूरे विश्व में 135 मानवता भलाई कार्यों के साथ दृष्टि की भलाई व देश को कोरोना संकट से बचाने के लिए अखंड सुमिरन कर भगवान से प्रार्थना करती है। ताकि भारत देश फिर से खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर हो सके।

विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम

इस बार मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 890 सेवादारों ने 41,914 घंटे रामनाम का जाप किया है।

Simram-list

Simran-list-2

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts