विदेश से जानकार बनकर 23 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया रिमांड पर

गुहला चीका (सच कहूँ न्यूज)। Guhla Cheeka News: चीका क्षेत्र के एक बुजुर्ग से विदेश से रिश्तेदार बनकर 23 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए जरारा पिपरी यूपी हाल नोएडा निवासी साकिव मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। चीका के वार्ड नं. 16 निवासी संतोख की शिकायत अनुसार उसके दो बेटे 15 साल से इटली गए हुए है तथा उसके साले गांव कसौर निवासी बहादुर के भी दो बेटे बलराज व मनजीत भी इटली गए हुए है। मनजीत बचपन से ही उनके घर रहता था। शिकायतकर्ता अनुसार 29 मई 2023 को उसके पास विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि फुफड़ जी मैंै मनजीत बोल रहा हूं। आरोपी ने उससे कहा कि वह 15 दिन बाद भारत आ रहा है और उसने इटली के डोंकरों से कागजात बनवाए है जिनके 3 लाख रुपए बनते है जो अभी देने हैैं। Guhla Cheeka News

उसने आरोपी को मनजीत समझकर 15 हजार रुपए बताए गए बैंक खाता में जमा करवा दिए। इसके बाद अलग अलग बहानो से आरोपी ने कभी 2 लाख 85 हजार रुपए, कभी एक लाख रुपए एक्सीडेंट के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपए, एक्सीडेंट मामले को रफा दफा करने के लिए 50 लाख रुपए मागे लेकिन हमने 6 लाख रुपए में बात की है। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी बार बार कोई न कोई बहाना बनाकर उससे कुल 23 लाख रुपए हड़प गए। इसके बाद उसने अपने साले बहादुर से बात की तो उसे पता चला कि मनजीत सिंह तो बिलकुल ठीक है और उसने रुपए भी नहीं मांगे है। उक्त मामले में पहले ही 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी साकिव मोहम्मद द्वारा ठगी के लिए अपने 2 बैंक खाते व आरोपी सुनील व सलीम को खाते आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाए थे। आरोपी साकिव मोहमद से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Guhla Cheeka News

यह भी पढ़ें:– Kidnapping Case: तीन वर्षीय मासूम के अपहरण के आरोप में सगे भाई-बहन गिरफ्तार, जेल रवाना

About The Author

Related Posts