पंजाब सीएम मान ने पंजाब व नीदरलैंड्स के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने व निवेश बढ़ाने पर दिया जोर 

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँँ न्यूज)। Chandigarh News: निवेश को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी वैश्विक संपर्क अभियान के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करने और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने वहाँ नीदरलैंड्स इंडिया चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड ट्रेड (एनआईसीसीटी ) के साथ मंगलवार को रणनीतिक बैठक के दौरान पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। Chandigarh News

उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में मूल्य संवर्धन, निर्यात-आधारित विकास और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़ने पर राज्य के फोकस को भी उजागर किया। उन्होंने एनआईसीसीटी को पंजाब और डच कंपनियों के बीच संपर्क स्थापित करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निमंत्रण दिया।इसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन सुश्री एडिथ नॉर्डमैन ने की। इस दौरान हेग में आयोजित निवेश रोड शो में मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और उभरते अवसरों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में नीदरलैंड्स के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया। उन्होंने पंजाब के मूल्य-आधारित विनिर्माण, औद्योगिक विकास और निर्यात-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते कदमों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी उल्लेख किया और राज्य सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने तथा कारोबार को आसान बनाने की नीतियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 देश की सबसे प्रतिस्पर्धी नीतियों में से एक है। उन्होंने इसके साथ ही, फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल के माध्यम से सिंगल-विंडो क्लियरेंस और समयबद्ध स्वीकृतियों की व्यवस्था की जानकारी भी दी। उन्होंने वैश्विक निवेशकों को पंजाब में निवेश करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा, प्रगतिशील किसान और कुशल मानव संसाधन जैसी विशेषताएं मौजूद हैं। उन्होंने डच कंपनियों से पंजाब में नए निवेश और विस्तार की संभावनाओं का पता लगाने का आह्वान किया। मान ने इस अवसर पर पंजाबी प्रवासी समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की, जिससे सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मिला। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Maharashtra Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल

About The Author

Related Posts