माता हरकी देवी स्कूल ओढ़ां के विद्यार्थी हुए सम्मानित

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

ओढ़ां, राजू। सीबीएसई बोर्ड द्वारा बीते दिनों घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान स्वरूप स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्षा परिणामों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहने वाले एवं मैरिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक, अध्यापक तथा संस्थान अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अध्यापकों की मेहनत-लगन एवं इस कार्यक्रम को लेकर सराहना व्यक्त की। इस मौके पर मौजूद माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन का ही परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का परीक्षा परिणाम हर बार ही शत-प्रतिशत एवं बेहतर रहता है। Sirsa News

About The Author

Related Posts