देर रात डीजे बजाने पर दो क्लबों पर पुलिस कार्रवाई, सामान किया जब्त

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: बिना अनुमति के देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान करने पर पुलिस ने दो क्लबों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से डीजे का सामान भी जब्त किया। वहां से चार स्पीकर, तीन म्यूजिक आॅपरेटिंग मशीन बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि देर रात तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक चला कर आम नागरिकों को परेशान करने वाले क्लबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त यशवंत यादव को रात्रि गश्त के दौरान रविवार की रात को पता चला कि कुछ क्लबों में देर रात तक डीजे बजाया जा रहा है। इस पर उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त बादशाहपुर के नेतृत्व में पुलिस की टीमें क्लबों में पहुंची। अलग-अलग क्लबों में निर्धारित समय के बाद तेज आवाज (निर्धारित आवाज से ज्यादा) में डीजे बजता पाया गया। पुलिस ने इस मामले में डोन जोन ब्योब एंड लाउंज क्लब सेक्टर-61 के खिलाफ केस दर्ज किया। वहां पर जांच के दौरान पाया गया कि रात 10 बजे के बाद बिना किसी अनुमति और लाइसेंस के डीजे बजाया जा रहा था। पूछताछ में क्लब के संचालक रजत गुप्ता निवासी शालीमार बाग दिल्ली द्वारा तेज आवाज के बारे कोई अनुमति नहीं दिखाई गई। Gurugram News

इसी तरह सेक्टर-58 स्थित व्हेयर एल्स ब्योब एंड लाउंस क्लब में भी जांच के दौरान तेज आवाज में डीजे बजता पाया गया। पूछताछ में क्लब संचालक अनुज मेहंदीरता निवासी साउथ सिटी-2 गुरुग्राम द्वारा तेज आवाज बारे कोई वैध लाइसेंस/परमिशन प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से तीन म्यूजिक सिस्टम व चार स्पीकर जब्त किए। इस मामले में क्लबों के संचालकों रजत गुप्ता व अनुज मेहंदीरता के खिलाफ कार्रवाई के लिए केस एसडीएम कार्यालय भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:– School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव, येलो अलर्ट जारी

About The Author

Related Posts