धमकियों से सहमा परिवार, पहुंचे एसपी दरबार

मुकदमा दर्ज कराने की लगाई गुहार

Published On

हनुमानगढ़। आजाद समाज पार्टी के बैनर तले सोमवार को सुरेशिया क्षेत्र के वाशिंदों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर एक मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। जगदीश कुमार पुत्र दर्शनराम बाजीगर निवासी सुरेशिया, जंक्शन ने बताया कि उसने 23 अप्रैल को जंक्शन पुलिस थाना में रिपोर्ट दी थी कि 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे रवि पुत्र भानीराम निवासी मक्कासर, बलवंत निवासी सुरेशिया, सुशील निवासी टाउन, बलवंत की माता सुनीता व अन्य लोग उसके घर के पास आए और धारदार हथियारों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिवादी के अनुसार, इससे पूर्व 9 अप्रैल 2026 को भी उक्त आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन दोनों मामलों में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी बदमाश व नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं और लगातार उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से परिवादी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के रेवंतराम पंवार सहित कई कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद रहे।

Hanumangarh-Threat

About The Author

Related Posts