पानीपत के ब्लॉक मतलोडा के कृष्ण लाल इन्सां का संकल्प पूरा, आंखें दान के साथ-साथ शरीर भी दान

Published On

दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने के लिए किया आंखों का दान

Welfare Work: पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया।)। समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जीते जी मानवता भलाई के कार्य तो करते ही हैं, साथ में जाते-जाते भी कुछ ऐसा महान कार्य कर जाते हैं जो एक मिसाल बन जाता है। डेरा सच्चा सौदा की जिला पानीपत के ब्लॉक मतलोडा के गांव उठला निवासी कृष्ण लाल इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 175 कार्य अंतर्गत अमर सेवा व ज्योतिदान मुहिम के तहत प्रेरणादायक नेत्रदान व देहदान का कार्य सम्पन्न हुआ। Panipat News

जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार मेहर सिंह इन्सां ने बताया कि कृष्ण लाल इन्सां सोमवार को अपने स्वासों रूपी पूंजी खर्च कर सतगुरु के चरणों में जा विराजे। जीवनकाल में लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए उनके परिजनों ने देहदान के लिए डेरा सच्चा सौदा की कमेटी से संपर्क कर कृष्ण लाल इन्सां का पार्थिव शरीर काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल सूर्य जल गोवा पट्टी चोपड़ा भुजिया घाट जिला नैनीताल को दान कर दिया।

इस अवसर पर सचखंडवासी कृष्ण लाल इन्सां की धर्मपत्नी विद्या इन्सां, पुत्र श्याम सिंह के साथ परिजन और ब्लॉक कमेटी के सदस्यों के साथ-साध संगत मौजूद रही। इस दौरान बेटा-बेटी एक समान की मिसाल पेश करते हुए बेटी सुदेश ने अपने पिता की अर्थी के कंधा देकर समाज में बेटियों को समान अधिकार का संदेश दिया। Panipat News

दो अंधेरी जिंदगियों को मिलेगी रोशनी

सचखंडवासी के परिवारजनों ने कृष्ण लाल इन्सां की आंखें दान कर दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी देने का भी काम किया है। लगातार डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों की लिस्ट बढ़ती जा रही है जिससे समाज का जागरूकता उत्पन्न हो रही है। जानकारी मुताबिक सचखंडवासी कृष्ण लाल इन्सां ने 1996 में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम शब्द की अनमोल दात प्राप्त की थी। तब से लेकर अंतिम समय तक उन्होंने मानवता भलाई व सेवा कार्यों में अपना जीवन समर्पित रखा और पूरे परिवार को भी इसी मार्ग पर अग्रसर किया। Panipat News

About The Author

Related Posts