राजस्थान के सच्चे नम्र सेवादारों ने सड़क दुर्घटना में घायल डांस ग्रुप के सदस्यों की मदद की

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

ओढ़ां(सच कहूँ/राजू)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पन्नीवाला मोटा से साहुवाला प्रथम के मध्य एक ईंट भट्ठे के निकट बुधवार अलसुबह घटित हुई सड़क दुर्घटना में गाड़ी सवार चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को ओढ़ां के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए घायलों के बयान दर्ज किए। गाड़ी सवार सभी लोग डांसर हैं, जो राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। Sirsa News

पुलिस को दिए बयान में मदन गेट दिल्ली निवासी महेन्द्र कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में एक डांस ग्रुप चलाता है। 21 अप्रैल को वह अपनी टीम के साथ श्रीगंगानगर राजस्थान में एक शादी समारोह में अपना प्रोग्राम कर वापस दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे पर पन्नीवाला मोटा से साहुवाला प्रथम के मध्य ईंट भट्ठे के निकट अचानक गाड़ी के आगे कुत्ता आने से चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा। जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर के उपर से होती हुई हाईवे की दूसरी ओर वृक्ष से टकराकर पलट गई।

वहीं इस दौरान डेरा सच्चा सौदा सरसा से सेवा कार्य कर वापस लौट रहे सच्चे नम्र सेवादारों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए उनकी मदद की। घायलों में डांस ग्रुप के 6 लड़के दिल्ली निवासी योगेश, अभिषेक, अलाउद्दीन, अनिल व महेन्द्र तथा गुरुग्राम निवासी आकाश तथा 5 लड़कियां दिल्ली निवासी खुशी, नेहा, तानिया व करीना तथा जानकी निवासी गाजियाबाद तथा गाड़ी चालक आसिफ निवासी रुड़की सहित कुल 12 लोग शामिल हैं। बड़ागुढ़ा थाना से एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में महेन्द्र कुमार के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। Sirsa News

About The Author

Related Posts