Haryana Weather: हरियाणा के इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश! रहें सावधान

Published On

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Weather: उत्तर भारत से मानसून लौट के बाद अब अरब सागर में लो प्रेशर बनने से एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। इस दौरान जहां हरियाणा के दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। वहीं हवा में भी बदलाव दिखाई देगा। इस डिप्रेशन के प्रभाव से 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान हरियाणा के दक्षिणी जिलों के साथ-साथ राजस्थान राज्य के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा।

पंजाब में बारिश की तो कोई आशंका नहीं है। लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हरियाणा में भी अब तापमान में गिरावट और हवाओं की दिशा में बदलाव के चलते लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होने लगेगा। इस मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी व राजस्थान क्षेत्र में बन रहे एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है, जिसकी पुष्टि मौसम विशेषज्ञ और भारतीय मौसम विभाग ने भी की है। इसके अलावा अरब सागर में भी मौसमी सिस्टम बन रहा है। भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार 29 सितंबर से हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे उत्तरी पहाड़ों की ठंडी हवाएं हरियाणा पहुंचेंगी और तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

अरब सागर में बना मौसमी सिस्टम | Haryana Weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव की संभावना से हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 अक्तूबर तक परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है।

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से राज्य के विशेषकर दक्षिणी जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में कल 29 सितंबर रात्रि व 30 सितंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। परंतु 1 अक्टूबर से 3 अक्तूबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:– सिरसागंज पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुखिया के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार

About The Author

Related Posts