शिक्षा, स्वास्थ्य व संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 47 बेटियां सम्मानित

Published On

शहीद करतार सिंह सराभा वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाई बेटियों की लोहड़ी | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/नरेंद्र सिंह बठोई)। Patiala News: शहीद करतार सिंह सराभा वेलफेयर ट्रस्ट, पटियाला ने मुल्तानी मल मोदी कॉलेज, पटियाला के सहयोग से बेटियों की लोहड़ी का भव्य आयोजन किया। यह समारोह भारत की पहली महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस और ट्रस्ट के पहले स्थापना दिवस को समर्पित था। कार्यक्रम मोदी कॉलेज के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संगीत अध्यापक प्रो. प्रगट सिंह दहिया और विद्यार्थियों की टीम द्वारा शब्द गायन से की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान अक्षय कुमार ने कहा, लोहड़ी न केवल सर्दियों के अंत का प्रतीक है, बल्कि यह फसलों के प्रफुल्लित होने का त्योहार भी है। यह दुल्ला भट्टी की कहानी और बेटियों को समर्पण का प्रतीक है। Patiala News

मोदी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीरज गोयल ने कहा, लोहड़ी उम्मीद और खुशी का त्योहार है। इसे बेटियों को समर्पित करना उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। ट्रस्ट ने शिक्षा, खेल, संगीत, साहित्य, कला, समाजसेवा, स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 47 बेटियों को सम्मानित किया। Patiala News

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, फिल्म अदाकारा डॉ. सुनीता धीर और फिल्म अभिनेता लक्खा लखविंदर सिंह ने सावित्री बाई फुले के जीवन और उनके कार्यों को याद करते हुए कहा, सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। इस आयोजन में ट्रस्ट के सदस्य रिंकू मोदगिल, सुमन गोयल, हरविंदर कौर, गुरतेज सिंह, कुलविंदर सिंह, परमिंदर कौर, विशाल भाटिया और पूनम भाटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल आॅफ एमिनेंस, फीलखाना की छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

यह भी पढ़ें:– एसएसडी कॉलेज की छात्राओं ने किया जोधपुर का दौरा

About The Author

Related Posts