एक लाख ड्रग मनी व तीन किलो अफीम सहित चार गिरफ्तार

Published On

आई-20 में सवार थे चारों तस्कर, बरेली से जुड़े तार

खन्ना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: खन्ना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ाई चौकसी के बीच चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 3 किलो अफीम बरामद की है। इन तस्करों के पास से 1 लाख रुपए ड्रग मनी भी मिली। चारों तस्कर आई-20 कार में सवार थे, जिन्हें मिल्ट्री ग्राउंड के पास से पकड़ा गया। दो तस्कर यूपी और दो खन्ना के रहने वाले हैं। चुनावों के बीच नशे की यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी अमलोह रोड चौक के पास मिल्ट्री ग्राउंड के सामने नााकबंदी पर मौजूद थे तो इसी दौरान दिल्ली नंबर की गोल्डन रंग की आई-20 कार को शक के आधार पर रोका गया। Ludhiana News

कार में सुधीर कुमार और सौरव निवासी बरेली (यूपी), रोशन लाल निवासी दाऊमाजरा और मनप्रीत सिंह निवासी पीरखाना रोड खन्ना सवार थे। कार के डैशबोर्ड में से 3 किलो अफीम और 1 लाख रुपए मिले। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि खन्ना के रहने वाले रोशन लाल और मनप्रीत सिंह के तार बरेली के नशा तस्करों सुधीर व सौरव से जुड़े। जिसके बाद अफीम की खेप खन्ना लाई गई। इसे खन्ना में सप्लाई किया जाना था।

रिमांड में होंगे अहम खुलासे | Ludhiana News

डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि पुलिस ने चारों नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इन्होंने नशे की खेप कहां से लाई थी और कहां सप्लाई करनी थी। क्या इसका चुनावों के साथ कोई संबंध है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– Amer forest fire: जंगलों में लगी भीषण आग एक किलोमीटर के एरिया में फैली

About The Author

Related Posts