आईएएस भंडारी ने पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव का पदभार संभाला

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के प्रधान सचिव का पद सोमवार को संभाल लिया। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर सेवा निभा चुकीं राखी गुप्ता भंडारी ने जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा को पुनर्जिवित, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय, निफ्ट के निदेशक जैसे प्रमुख पदों पर सेवा निभाई। उनको 2001 में जनगणना के कार्य के लिए राष्ट्रपति ने रजत पदक से भी सम्मानित किया था। उनको भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भूटान में पहली संसदीय चुनावों की निगरानी करने के लिए भी नियुक्त किया गया था। उनको 2015 में जिनेवा में 29वीं और 30वीं वार्षिक मानवाधिकार परिषद् में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान भी हासिल हुआ था। उन्होंने कतर, पाकिस्तान, चीन, सीरिया और दुबई में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडलों में भी सदस्य के तौर पर हिस्सा लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts