Punjab

Attack on BJP Leader: पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई से नाकाम हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

कोरोना का कहर : नाईट कर्फ्यू से होटल उद्योग पर छाने लगा संकट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

 जल्द हल ने हुआ तो ताले लगाकर चाबियां मुख्य मंत्री को सौंपने को होंगे मजबूर : होटल व्यापारी

लुधियाना(सच कहूँँ/रघबीर सिंह)। पंजाब सरकार की ओर से कोविड -19 के मद्देनजर रात के कर्फ़्यू का समय एक जनवरी 2020 तक बढ़ाने के फैसले के साथ होटल एंड रैस्टोरैंट उद्योग पर संकट छा गया है। पंजाब सरकार के इस आदेश का होटल और रैस्टोरैंट एसो. आॅफ पंजाब ने भारी विरोध किया। होटल व्यापारियों ने इसको जल्द से जल्द रद्द करने की मांग की है। पंजाब होटल और रैस्टोरैंट एसो. पंजाब के प्रधान अमरवीर सिंह ने सरकार की ओर से मैरिज व अन्य फं क्शनों की इन्डोर गैदरिंग 100 और आउटडोर गैदरिंग 250 करने पर आपति जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।

एसो. ने अफसोस प्रकट करते हुए कहा कि होटल उद्योग का व्यापार पिछले साल की अपेक्षा सिर्फ 30 फीसद रह गया है। अब पंजाब सरकार के इस फैसले से यह उद्योग पूरी तरह तबाह हो जाएगा। एसोसिएशन ने यह भी संदेह जताया कि नये साल को देखते हुए पंजाब के लोग अन्य राज्यों की तरफ जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे, जिस के साथ पंजाब की होटल एंड रैस्टोरैंट इंडस्ट्री को ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ेगा।

एसोसिएशन ने मीटिंग में यह भी फैसला लिया कि अगर पंजाब सरकार अपने इस फैसले को वापिस नहीं लेती तो एसोसिएशन होटलों, रैस्टोरेंटें और रिजॉर्ट को स्थायी तौर पर ताले लगाकर इसकी चाबियां मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए मजबूर हो जाएंगे। एसोसिएशन ने यह भी सवाल उठाया कि क्या कोरोना राजनीतिक पार्टियों की ओर से की जा रही रैलियों और प्रदर्शन में लोगों की भीड़ इकट्ठी करने की पूरी रियायत देता है। सरकार के ऐसे फैसलों के साथ होटल उद्योग पूरी तरह ठप्प हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts