‘मेरा घर मेरे नाम’: गाँव ईसापुर के 200 परिवारों को मिले मालिकाना हक

‘मेरा घर मेरे नाम’: गाँव ईसापुर के 200 परिवारों को मिले मालिकाना हक

Published On

धूरी, सच कहूँ/रवि गुरमा। Dhuri News: पंजाब सरकार की ओर से गाँवों के लोगों को उनके घरों के मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत शनिवार को गाँव ईसापुर में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के इंचार्ज डॉ. अनवर और जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर ने करीब 200 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे। डॉ. अनवर और रछपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण जनहितैषी पहल है।

इसका मुख्य उद्देश्य गाँवों के लोगों को उनके घरों के मालिकाना हक प्रदान कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि गाँवों में लंबे समय से आबादी वाले क्षेत्रों में रह रहे कई परिवारों के पास अपने घरों के मालिकाना हक संबंधी कोई ठोस दस्तावेज नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लाभार्थी परिवारों के लिए अपने घर के मालिकाना हक के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। इससे लोगों को अपने घरों के मालिकाना हक की पुष्टि करने में सुविधा मिलेगी और भविष्य में संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए भी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts